/जय नगर गौशाला बंद, गौधन को नालागढ़ गौशाला में किया गया शिफ्ट।

जय नगर गौशाला बंद, गौधन को नालागढ़ गौशाला में किया गया शिफ्ट।

नालागढ़ 14 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा

सोलन जिले की अर्की विधानसभा क्षेत्र के जय नगर में संचालित जय नगर गौशाला को प्रशासन के आदेश के बाद बंद कर दिया गया है।

इस कार्रवाई के तहत वहां मौजूद गौधन को गौ रक्षक दल के कार्यकर्ताओं और कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से नालागढ़ की गौशाला में सुरक्षित रूप से शिफ्ट किया गया।

जानकारी के अनुसार, नालागढ़ के एसडीएम द्वारा जय नगर में चल रही गौशाला को बंद करने के आदेश जारी किए गए थे, जिसके बाद प्रशासन और स्थानीय सामाजिक संगठनों की मौजूदगी में गौवंश को दूसरी गौशाला में स्थानांतरित किया गया।

गौ रक्षा से जुड़े कार्यकर्ताओं का कहना है कि वर्तमान समय में गौशालाओं के संचालन और गौसेवा को लेकर कई चुनौतियां सामने आ रही हैं। कई स्थानों पर पशु मालिक अपनी गायों को गौशालाओं में छोड़ देते हैं, जिससे उनकी उचित देखभाल और प्रबंधन एक बड़ी समस्या बन जाती है।

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि हिंदू धर्म में गौसेवा और दान को सर्वोपरि माना गया है, इसलिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर गौवंश की सुरक्षा और देखभाल के लिए आगे आना चाहिए।

गौ रक्षक दल के सदस्यों ने बताया कि जय नगर गौशाला बंद होने के बाद वहां मौजूद सभी गायों को सुरक्षित तरीके से नालागढ़ गौशाला में पहुंचा दिया गया है, जहां उनकी देखभाल की व्यवस्था की गई है।

इस मौके पर

1 धर्म जागरण रामशहर.. संजीव शर्मा.

2 राष्ट्रीय गौ रक्षा दल जिला सचिव स्वारघाट.. रोहित शर्मा.

3 राष्ट्रीय गौ रक्षा अध्यक्ष D. D. राणा

4 विश्व हिन्दू परिषद रामशहर. केहर सिंग

5 हिन्दू रक्षा मंच रामशहर मनोज शर्मा

6 बजरंग दल स्वारघाट..

7 गौ रक्षा दल बिलासपुर.. गुरमेल सिंह सहित

अन्य साथी सतपाल जयनगर और रसिक कथा वाचक जयनगर मजौद रहे