/सोलन में छात्र ने फांसी लगाकर दी जान।

सोलन में छात्र ने फांसी लगाकर दी जान।

शूलिनी विश्वविद्यालय पर उकसाने का मामला दर्ज।

सोलन, 31 मार्च ,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

मधुबन कॉलोनी, सोलन में 21 वर्षीय युवक नितिन (निवासी रोहड़ू, जिला शिमला) द्वारा कथित मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है ।

मिली जानकारी के मुताबिक 28 मार्च को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को मृत पाया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जांच के दौरान मौके से मोबाइल, डायरी और रस्सी बरामद की गई। डायरी में सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने जीवन से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात लिखी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि नितिन Shoolini University से जुड़ा था और प्लेसमेंट के तहत कार्य कर रहा था।

घटना के बाद छात्रों ने विश्वविद्यालय में प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि कम वेतन और मानसिक दबाव के कारण उसने यह कदम उठाया।

पुलिस ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।