विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार रहे मुख्य अतिथि
नालागढ़, 2 अप्रैल ,
हिम नयन न्यूज़ / ब्यूरो
सोलन जिले के नालागढ़ स्थित अवस्थी इंस्टिट्यूट में विश्व हिंदू परिषद द्वारा “धर्म रक्षा अर्पण निधि” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर धर्म और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आलोक कुमार रहे। उन्होंने अपने संबोधन में धर्म रक्षा और सामाजिक एकता के महत्व पर प्रकाश डाला तथा समाज को संगठित होकर सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के प्रांत मंत्री श्री तुषार डोगरा, जिला मंत्री श्री राजेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अवस्थी इंस्टिट्यूट के निदेशक श्री चंद्र शेखर अवस्थी एवं श्री अरविंद वर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों में उत्साह देखने को मिला और सभी ने मिलकर धर्म एवं समाज की सेवा के लिए योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।








