नालागढ़, 6 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
जिला सोलन के नालागढ़ उपमंडल के गांव खेड़ा चक्क में शहीद सूबेदार तारा चंद स्पोर्ट्स क्लब द्वारा 11 व 12 अप्रैल 2026 को तीसरे प्रो कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में प्रदेश सहित बाहरी राज्यों की टीमों के भाग लेने की संभावना है, जिससे क्षेत्र में खेलों का उत्साह और बढ़ेगा।
आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट में ओपन, 65 किलोग्राम व 50 किलोग्राम वर्ग रखे गए हैं।

ओपन वर्ग में विजेता टीम को ₹51,000 व उपविजेता को ₹41,000 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। 65 किलोग्राम वर्ग में प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम को ₹25,000 तथा द्वितीय को ₹17,000 प्रदान किए जाएंगे। वहीं 50 किलोग्राम वर्ग में विजेता को ₹7,100 व उपविजेता को ₹5,100 का पुरस्कार मिलेगा।
क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं को खेलों की ओर प्रोत्साहित करना है।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन समिति में अध्यक्ष अनिल ठाकुर, उपाध्यक्ष मनिंदर सिंह ठाकुर, महासचिव जितेंद्र ठाकुर और कोषाध्यक्ष अजय ठाकुर सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
आयोजकों ने खिलाड़ियों और टीमों से समय रहते पंजीकरण कराने की अपील करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर होगी।
स्थानीय लोगों में भी टूर्नामेंट को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा








