/रोहड़ू में चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़।

रोहड़ू में चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़।

शिमला 12 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

शिमला पुलिस ने FIR No. 31/2026 (26.03.2026) के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 53.13 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ दो आरोपियों—पिन्कू राम और सुनील पुहारता—को गिरफ्तार किया।

जांच में खुलासा हुआ कि यह एक अंतरराज्यीय नेटवर्क है, जिसका मुख्य सप्लायर सलमान हैदर (बिजनौर, यूपी) है, जो पहले रोहड़ू में मैकेनिक रह चुका था और यहीं से नेटवर्क खड़ा किया।


पुलिस टीम ने 11 अप्रैल 2026 को यूपी से सलमान हैदर को भी गिरफ्तार कर लिया।


मामला ND&PS Act की धारा 21, 29, 61, 85 के तहत दर्ज, जांच जारी।