/थाना संजौली क्षेत्र में पत्थरबाजी व संपत्ति नुकसान मामला

थाना संजौली क्षेत्र में पत्थरबाजी व संपत्ति नुकसान मामला

शिमला 3 मई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा

शिमला के थाना संजौली में शिकायतकर्ता विनय के बयान पर मामला दर्ज किया गया। यह मामला धारा 351(2), 352, 324(4), 190, 191(2) BNS तथा सेक्शन 3 पीडीपी एक्ट के तहत पंजीकृत हुआ है।


शिकायत के अनुसार भट्टाकुफ्फर स्थित फ्रूट मंडी क्षेत्र में देर रात कुछ युवक स्कॉर्पियो वाहन में पहुंचे और तेज संगीत बजाते हुए शराब के नशे में हुड़दंग करने लगे।

पुलिस के मौके पर पहुंचने पर आरोपियों ने गाली-गलौच, धमकियां दीं और वाहनों पर पत्थरबाजी की, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।


अब तक तीन आरोपियों की पहचान कर उन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत पाबंद किया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। मामले की जांच थाना संजौली पुलिस कर रही है।