शिमला, 4 मई ,
हिम नयन न्यूज़ ब्यूरो/ वर्मा
हिमाचल के थाना रामपुर में दर्ज गुमशुदगी के मामले में शिमला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लापता व्यक्ति को सुरक्षित बरामद कर लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक यह व्यक्ति 19 अप्रैल से लापता था, जिसकी रिपोर्ट 26 अप्रैल को दर्ज हुई थी।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खोजबीन करते हुए पुलिस ने उसे पदम नगर, रामपुर से ट्रेस किया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया।







