नई दिल्ली 5 मई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन (PEJA) का राष्ट्रीय अधिवेशन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह 1 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा।
यह कार्यक्रम प्रातः 9:00 बजे पेक्षागृह, सिंधी समाज भवन, सर गंगा राम अस्पताल के निकट, राजेंद्र नगर, नई दिल्ली में संपन्न होगा।
एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महत्वपूर्ण आयोजन में देशभर से पत्रकारों, पदाधिकारियों और सदस्यों को आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण भी कराया जाएगा, साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने सभी आमंत्रित सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे 10 मई तक अपने आगमन की सूचना उपलब्ध कराएं, ताकि कार्यक्रम के दौरान उन्हें उचित रूप से सम्मानित किया जा सके। यदि कोई सदस्य अपने साथ प्रदेश या राष्ट्रीय कार्यकारिणी से जुड़े अन्य व्यक्तियों को साथ ला रहा है, तो इसकी जानकारी भी पूर्व में देने का आग्रह किया गया है।
इस आयोजन को पत्रकारिता क्षेत्र में आपसी समन्वय, संवाद और सम्मान का एक महत्वपूर्ण मंच माना जा रहा है, जिसमें देशभर से बड़ी संख्या में पत्रकारों के शामिल होने की संभावना है।









