नालागढ़, 14 मई।
नगर परिषद नालागढ़ चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नगर परिषद पर कब्जे को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच हर चुनाव में कड़ा मुकाबला देखने को मिलता रहा है। इस बार भी दोनों दल चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

इसी क्रम में स्थानीय विधायक हरदीप सिंह बावा कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में सक्रिय रूप से मैदान में उतर गए हैं। विधायक हरदीप सिंह बावा ने बुधवार को नालागढ़ में कांग्रेस उम्मीदवार नीना राणा के पक्ष में प्रचार अभियान चलाया।

इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगों से कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के विकास और क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है।

नगर परिषद चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं और दोनों प्रमुख दल मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए प्रचार अभियान तेज किए हुए हैं।








