/बद्दी पुलिस का विशेष रात्रि अभियान, 232 वाहनों की जांच, 31 चालान काटे

बद्दी पुलिस का विशेष रात्रि अभियान, 232 वाहनों की जांच, 31 चालान काटे

बद्दी, 14 जुलाई,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।

अपराधों पर अंकुश लगाने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस जिला बद्दी ने सोमवार देर रात सभी थाना क्षेत्रों में विशेष रात्रि नाका चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान पुलिस थाना मानपुरा ने 42, बद्दी ने 50, नालागढ़ ने 70, बरोटीवाला ने 40 तथा रामशहर पुलिस ने 30 वाहनों की जांच की। कुल 232 वाहनों की जांच के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत 31 चालान किए गए। इनमें नशे की हालत में वाहन चलाने के एक मामले में भी चालान किया गया।

बद्दी पुलिस ने बताया कि ऐसे विशेष रात्रि अभियान अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर निगरानी और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से नियमित रूप से चलाए जा रहे हैं।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।