/डॉली फैशन बुटीक ने वन विभाग के साथ किया पौधरोपण।

डॉली फैशन बुटीक ने वन विभाग के साथ किया पौधरोपण।

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

मंडी (चैल चौक)14 जुलाई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए डॉली फैशन बुटीक, चैल चौक ने वन विभाग के सहयोग से जवराट बीट में पौधरोपण अभियान आयोजित किया।

मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान डॉली फैशन बुटीक की संचालिका डॉली चौहान ने कहा कि पेड़-पौधे प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं और इनका संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।

उन्होंने बताया कि उनका संस्थान पिछले कई वर्षों से वन विभाग के सहयोग से प्रतिवर्ष पौधरोपण अभियान में भाग लेता आ रहा है। उनका उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है।

वन गार्ड जगदीश कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने डॉली फैशन बुटीक की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास लोगों को प्रकृति से जोड़ने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अभियान में वन गार्ड जगदीश कुमार, डॉली फैशन बुटीक की संचालिका डॉली चौहान तथा बुटीक के सहयोगियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पौधरोपण किया।