विधायक हरदीप सिंह बावा की मेहनत रंग लाई।
नालागढ़, 17 मई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।
नगर परिषद नालागढ़ चुनाव 2026 के तहत वार्ड नंबर-1 “अस्पताल वाला” के मतगणना परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। घोषित परिणामों के अनुसार उम्मीदवार शहनाज बेगम ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर जीत दर्ज की है।

मतगणना रिकॉर्ड के अनुसार शहनाज बेगम को कुल 367 वोट प्राप्त हुए, जबकि शालिनी शर्मा को 276 वोट मिले। वहीं “उपरोक्त में से कोई नहीं” (NOTA) के पक्ष में 6 वोट डाले गए। इस प्रकार कुल 649 मतों की गणना की गई।
मतगणना प्रक्रिया नगर परिषद चुनाव के दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न करवाई गई। परिणाम पत्र पर काउंटिंग सुपरवाइजर तथा रिटर्निंग ऑफिसर (एसडीएम) के हस्ताक्षर भी दर्ज किए गए हैं।
शहनाज बेगम की जीत के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया। समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए वार्ड के विकास को प्राथमिकता देने की उम्मीद जताई।




