/सरयांज बीडीसी सीट पर भुवनेश्वर ठाकुर ने ठोकी ताल।

सरयांज बीडीसी सीट पर भुवनेश्वर ठाकुर ने ठोकी ताल।

चुनाव प्रचार में झोंकी पूरी ताकत

शिमला(कुनिहार), 20 मई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।

सोलन जिले के कुनिहार विकास खंड की सरयांज कुहर, जघून बीडीसी सीट के चुनावी मुकाबले में घड़याच गांव के उच्च शिक्षित युवा उम्मीदवार भुवनेश्वर ठाकुर भी मैदान में उतर चुके हैं।

चुनावी प्रचार अभियान के तहत भुवनेश्वर ठाकुर युवाओं को साथ लेकर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं और मतदाताओं से समर्थन की अपील कर रहे हैं।

भुवनेश्वर ठाकुर छात्र जीवन से ही सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं।

कॉलेज के दौरान उन्होंने छात्र राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और विभिन्न छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

यही अनुभव अब उन्हें पंचायत स्तर की राजनीति में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित कर रहा है।

सरयांज बीडीसी सीट पर भुवनेश्वर ठाकुर को दो अन्य उम्मीदवारों से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है, जिससे चुनावी मुकाबला रोचक होता जा रहा है।

वहीं, चुनावी सरगर्मियों के बीच भुवनेश्वर ठाकुर और उनके समर्थक पूरी सक्रियता के साथ प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क और बैठकों के माध्यम से वे मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

सरयांज बीडीसी सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय होने के कारण चुनाव परिणाम को लेकर क्षेत्र में उत्सुकता बनी हुई है।