नालागढ़ 21 मई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
पुलिस थाना बद्दी की टीम द्वार गुप्त सूचना पर कारवाई करते हुए चक्का गांव के पास गत दिवस एक आरोपी संदीप कुमार पुत्र श्री चन्द्रसेन निवासी गांव रुस्तमनगर सैसपुर, तहसील बिलारी, जिला मुरादाबाद (उ0प्र0), को काबू किया गया, जो एक शेड के बाहर खुले स्थान पर लोगों को एक रुपये के बदले 90 रुपये देने का लालच देकर अवैध रूप से पर्ची-दड़ा सट्टा का कार्य कर रहा है।
आरोपी की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पर्ची-दड़ा सट्टा से संबंधित सामग्री एवं कुल 1030/- रुपये नकद बरामद किए गए। इस संबंध में पुलिस थाना बद्दी में आरोपी के विरूद्ध जुआ अधीनियम के तहत अभीयोग पंजीकृत कर लिया गया है तथा आगामी अनवेषण जारी है।









