/शिमला पुलिस ने CCTNS प्रगति रैंकिंग में प्रदेश में हासिल किया प्रथम स्थान।

शिमला पुलिस ने CCTNS प्रगति रैंकिंग में प्रदेश में हासिल किया प्रथम स्थान।

शिमला, 27 मई।
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

जिला शिमला पुलिस ने एक बार फिर उत्कृष्ट कार्य निष्पादन का परिचय देते हुए CCTNS PRAGATI Performance Ranking में पूरे हिमाचल प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रथम क्वॉर्टर (31 मार्च 2026 तक) की जारी रैंकिंग में जिला शिमला ने पुलिस स्टेशनों एवं जिलों की श्रेणी में प्रदेशभर में शीर्ष स्थान हासिल कर अपनी कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है।

यह उपलब्धि जिला पुलिस की तकनीकी दक्षता, प्रभावी निगरानी और बेहतर कार्यप्रणाली को दर्शाती है।

आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग और रिकॉर्ड प्रबंधन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण शिमला पुलिस ने यह मुकाम हासिल किया है।

पुलिस विभाग के अधिकारियों के अनुसार, क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (CCTNS) के माध्यम से पुलिस कार्यों में पारदर्शिता, त्वरित कार्रवाई और रिकॉर्ड के बेहतर रखरखाव को सुनिश्चित किया जा रहा है। इससे अपराध संबंधी सूचनाओं के प्रबंधन और जांच प्रक्रियाओं में भी तेजी आई है।

इस सफलता का श्रेय जिला शिमला पुलिस के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पण, टीमवर्क और आधुनिक पुलिसिंग प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन को दिया गया है। विभाग ने इस उपलब्धि को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणादायक बताया है।

जिला शिमला पुलिस की इस उपलब्धि पर पुलिस कर्मियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए पूरी टीम को बधाई दी है।