सोलन, 9 जून
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /कमल चौहान ।
राष्ट्रीय शूलिनी मेला-2026 के दृष्टिगत आवश्यक रखरखाव कार्यों के चलते 10 जून, 2026 को सोलन शहर एवं आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।
यह जानकारी हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि 33 केवी सोलन-कथेड़ फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान मॉल रोड, अपर बाजार, पुराना उपायुक्त कार्यालय, न्यायालय परिसर, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, क्षेत्रीय अस्पताल, फॉरेस्ट रोड, जौणाजी, शिल्ली, अश्वनी खड्ड, मेला ग्राउंड, शामती, कथेड़, मिनी सचिवालय, गंज बाजार, राजगढ़ मार्ग, नगर निगम क्षेत्र, चौक बाजार, आईटीआई, नया व पुराना बस अड्डा, ठोडो मैदान, बसाल, चम्बाघाट तथा आसपास के अनेक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
इसके अतिरिक्त 11 केवी एमईएस फीडर, सोलन नंबर-1, सोलन नंबर-2, सोलन नंबर-3 तथा सराहन/हिमाचल कंडक्टर फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में भी प्रातः 9:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
एमईएस फीडर से जुड़े क्षेत्रों में एमईएस परिसर, मॉल रोड, टेलीफोन एक्सचेंज, जवाहर पार्क, बिंदल कॉलोनी, लोअर बाजार तथा आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे।
वहीं सोलन नंबर-1 फीडर के अंतर्गत आईटीआई, चिल्ड्रन पार्क, पुराना उपायुक्त कार्यालय चौक, अमर होटल, सिटी प्लाजा, हिमानी होटल, डीएवी विद्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
सोलन नंबर-2 फीडर से जुड़े न्यू कथेड़, हाउसिंग बोर्ड, राजकीय महाविद्यालय, तहसील कार्यालय, फॉरेस्ट रोड, खनोग तथा मतीयूल क्षेत्र प्रभावित होंगे। सोलन नंबर-3 फीडर के अंतर्गत शूलिनी नगर, शक्ति नगर, क्षेत्रीय अस्पताल, शिल्ली रोड, मोहन कॉलोनी, चौक बाजार, गंज बाजार, नगर निगम क्षेत्र, ठोडो मैदान और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसी प्रकार सराहन/हिमाचल कंडक्टर फीडर के अंतर्गत सूर्य विहार, खुंडीधार, साईं मंदिर, क्वागड़ी, श्योथल, मेरिडियन, डमरोग, चिल्ला, बागड़, बलाणा, बीएसएनएल कॉलोनी तथा न्यू कथेड़ के कुछ क्षेत्रों में भी सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विद्युत बोर्ड ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि रखरखाव कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए यह शटडाउन आवश्यक है। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि खराब मौसम अथवा अन्य तकनीकी कारणों से निर्धारित समय एवं तिथि में परिवर्तन किया जा सकता है।








