/काकड़ा गांव में निर्जला एकादशी पर छबील का आयोजन।

काकड़ा गांव में निर्जला एकादशी पर छबील का आयोजन।

श्रद्धालुओं को पिलाया मीठा जल।

सोलन (अर्की), 26 जून,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।

निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर तहसील अर्की के ग्राम काकड़ा में श्रद्धापूर्वक छबील (मीठे जल की सेवा) का आयोजन किया गया।

भीषण गर्मी के बीच राहगीरों और श्रद्धालुओं को शीतल एवं मीठा जल वितरित कर सेवा का संदेश दिया ।

हिंदू मान्यता के अनुसार निर्जला एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित अत्यंत महत्वपूर्ण व्रत है तथा इस दिन जलदान और सेवा को विशेष पुण्यदायी माना जाता है।

इस पुण्य कार्य को सफल बनाने में गीता शर्मा, राधा शर्मा, सुमन, सरिता, निर्मला, वर्षा, पूजा, मीना, शकुंतला, कमला, जयदेव शर्मा, राज शर्मा, भृगु शर्मा तथा गिरीश शर्मा ने पूर्ण सहयोग दिया। आयोजन में सभी सहयोगियों ने सेवा भाव से भाग लेकर समाज को परोपकार और मानव सेवा का संदेश दिया।