चार गांवों की हाउस लिस्टिंग की जिम्मेदारी संभाली
सोलन(अर्की)29 जून,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
भारत वो जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत चल रहे हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग सेंसस कार्य में शिक्षकों की अहम भूमिका देखने को मिल रही है। इसी क्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (जी.एस.एस.एस.) सरयांज के फिजिकल टीचर मेहर चंद को 15 जून से 16 जुलाई तक जनगणना ड्यूटी सौंपी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक
मेहर चंद को मुकनाता (278), धारत (277), बानन (809) तथा जंगल सिलडू (307) क्षेत्रों में हाउस लिस्टिंग का दायित्व सौंपा गया है।

इस दौरान वे निर्धारित हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एच.एल.बी.) संख्या 0003, 0004, 0019 एवं 0060 में घर-घर जाकर भवनों एवं परिवारों से संबंधित आवश्यक जानकारी एकत्रित कर रहे है।
जनगणना का यह प्रारंभिक चरण देश की जनसंख्या, आवासीय स्थिति तथा आधारभूत सुविधाओं से जुड़े आंकड़ों के संकलन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।
प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना कर्मियों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर इस राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करें।









