राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
सोलन(अर्की), 30 जून,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा
नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा बीडीसी चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव में हो रही देरी को लेकर अर्की भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए चुनाव प्रक्रिया में विलंब पर नाराजगी जताई।
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर चुनाव टाल रही है, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी प्रेषित किया, जिसमें शीघ्र चुनाव करवाने की मांग की गई।

इस अवसर पर पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं के चुनाव समय पर कराना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में देरी से जनता के जनादेश का सम्मान नहीं हो रहा है और स्थानीय निकायों का विकास कार्य भी प्रभावित हो रहा है।
भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द चुनाव की तिथि घोषित नहीं की गई तो पार्टी प्रदेशभर में आंदोलन तेज करेगी। प्रदर्शन में आशा परिहार सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।









