/बद्दी पुलिस द्वारा दो फर्जी क्लीनिक सीज

बद्दी पुलिस द्वारा दो फर्जी क्लीनिक सीज

नशे के खिलाफ बद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बद्दी, 30 जून,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस जिला बद्दी ने ड्रग विभाग के सहयोग से विभिन्न क्षेत्रों में संचालित मेडिकल स्टोर्स और क्लीनिकों का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान दवाइयों के रख-रखाव, आवश्यक अभिलेखों तथा वैध लाइसेंसों की गहन जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान मझौली स्थित लुटन विश्वास क्वैक क्लीनिक (Lutan Vishwas Quack Clinic) तथा बद्दी स्थित बालाजी बंगाली क्लीनिक (Balaji Bengali Clinic) बिना वैध मेडिकल लाइसेंस के संचालित पाए गए।

दोनों क्लीनिकों के संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करते हुए क्लीनिकों को सीज कर दिया गया।

बद्दी पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने ने स्पष्ट किया है कि आमजन के स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के संयुक्त निरीक्षण अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि अवैध रूप से संचालित मेडिकल प्रतिष्ठानों और क्लीनिकों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।