अवैध नशा तस्करी के विरुद्ध बद्दी पुलिस का विशेष अभियान जारी
शिमला 4 जुलाई
हिम नयन न्यूज़ ब्यूरो वर्मा
बद्दी पुलिस द्वारा अवैध नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तथा सुरक्षा वयवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस जिला बद्दी के क्षेत्राधिकार में कुल 25 कूरियर सेवा कार्यालयों एवं उनके गोदामों का सघन निरीक्षण एवं औचक चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों द्वारा सभी कूरियर कार्यालयों एवं गोदामों का गहन निरीक्षण किया गया।

इस दौरान कूरियर सेवा संचालकों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए संदिग्ध पार्सल, व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।

साथ ही उन्हें सभी सुरक्षा मानकों एवं आवश्यक सत्यापन प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बद्दी पुलिस द्वारा अवैध नशा तस्करी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए भविष्य में भी ऐसे विशेष अभियान जारी रहेंगे।
i









