/शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग की छात्रा हर्षिता ठाकुर ने प्रदेश मेरिट में बनाया स्थान

शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग की छात्रा हर्षिता ठाकुर ने प्रदेश मेरिट में बनाया स्थान

शिमला, 5 जुलाई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा ।

शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के लिए गर्व का क्षण है कि संस्थान की बी.एससी. नर्सिंग तृतीय सेमेस्टर की छात्रा हर्षिता ठाकुर, पुत्री बसंत लाल, ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। साथ ही उन्होंने अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (AMRU), हिमाचल प्रदेश की प्रदेश स्तरीय मेरिट सूची में 9वां स्थान हासिल किया है।

संस्थान द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, बी.एससी. नर्सिंग तृतीय सेमेस्टर परीक्षा में कॉलेज का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। इस शानदार उपलब्धि पर संस्थान प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह उपलब्धि संभव हो पाई है।

हर्षिता ठाकुर की इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है तथा उन्हें लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं