/रामपुर का 25 वर्षीय युवक 4.17 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार ।

रामपुर का 25 वर्षीय युवक 4.17 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार ।

सोलन, 6 जुलाई।
हिम नयन न्यूज़ / ब्यूरो/वर्मा

जिला सोलन पुलिस की एसआईयू (SIU) टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए रामपुर (शिमला) के 25 वर्षीय युवक को 4.17 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एफआईआर संख्या 143/2026, दिनांक 05 जुलाई 2026, थाना सदर, सोलन में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गुप्त सूचना के आधार पर एसआईयू टीम ने आरोपी को पकड़कर उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से 4.17 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश कुमार (25) पुत्र कृष्ण कुमार, निवासी गांव जरींड, डाकघर धार गौरा, तहसील रामपुर, जिला शिमला के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद उसे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 35(3) के तहत पाबंद किया गया है। साथ ही आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मामले की आगामी जांच जारी है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद हेरोइन का स्रोत क्या था और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।