पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
करसोग(चैल चौक), 6 जुलाई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा
सहकारी सप्ताह के अंतर्गत आयोजित पौधरोपण अभियान के तहत मंडी जिलेकी दी सी.डी. साख सहकारी सभा लिमिटेड ने वन बीट जवराट में लगभग 100 पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के दौरान देवदार, बान, चील तथा अन्य स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम में जिला अंकेक्षण अधिकारी (सहकारी सभाएं) मंडी ओम चंद वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट के बीच वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए सहकारी संस्थाओं की पहल की सराहना की।

वन बीट जवराट के वन रक्षक जगदीश कुमार ने कहा कि देवदार, बान, दांडु सहित स्थानीय प्रजातियों के पौधे हिमालयी क्षेत्र की जैव विविधता के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आग्रह किया।

सभा के महाप्रबंधक भीम सिंह वर्मा ने कहा कि सहकारिता केवल वित्तीय सेवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी ईमानदारी से निर्वहन करती है।

उन्होंने बताया कि सहकारी सप्ताह के दौरान आयोजित इस अभियान का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराना है।
इस अवसर पर सहकारी सभा गोहर के निरीक्षक मनोज ठाकुर, उपमहाप्रबंधक योग राज ठाकुर, किरण प्रकाश शर्मा, विभिन्न शाखाओं के प्रबंधक, सी.डी. कर्मचारी संघ के महामंत्री छविंद्र सिंह सहित सभा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।








