₹500 नकदी और जुआ खेलने में प्रयुक्त गोटियां बरामद, जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज
बद्दी, 13 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।
अवैध जुआ एवं सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बद्दी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेड लाइट चौक के पास सार्वजनिक स्थान पर जुआ खिलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर को थाना बद्दी की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर रेड लाइट चौक बद्दी के पास दबिश दी गई।
पुलिस ने मौके पर एक व्यक्ति को कथित तौर पर सट्टा लगाते और लोगों को जुआ खेलने के लिए उकसाते हुए पकड़ा। आरोप है कि वह लोगों को 100 रुपये के बदले 200 रुपये देने का लालच देकर जुआ खेलने के लिए प्रेरित कर रहा था।
आरोपी की पहचान विकास पुत्र वरुण देव, निवासी वार्ड नंबर-10, गांव वारा गोविंद, डाकघर व तहसील चक्कियां, थाना चक्कियां, जिला चम्पारण, बिहार के रूप में हुई है।
पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से जुआ/सट्टेबाजी में प्रयुक्त गोटियां तथा 500 रुपये की नकदी बरामद की है। इस संबंध में थाना बद्दी में आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13A-3-67 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस द्वारा मामले की आगामी जांच जारी है।







