/28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI ने ग्राहकों को जारी की एडवाइजरी।

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI ने ग्राहकों को जारी की एडवाइजरी।

नई दिल्ली 24 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा ।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है।

इसके मद्देनजर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने ग्राहकों से जरूरी बैंकिंग कार्य पहले ही निपटाने की अपील की है।

SBI ने कहा है कि हड़ताल के दौरान आवश्यक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे, हालांकि कर्मचारियों की भागीदारी के अनुसार शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो सकता है।

बैंक ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे जरूरी बैंकिंग लेन-देन हड़ताल से पहले पूरा कर लें।

नकदी की जरूरत के लिए ATM/ADWM का इस्तेमाल करें।

उपलब्ध सेवाओं के लिए Customer Service Points (CSPs) का उपयोग करें।

Internet Banking, YONO, Mobile Banking और UPI जैसे डिजिटल माध्यमों को प्राथमिकता दें।

लगातार पांच दिन प्रभावित हो सकता है शाखा कामकाज:

26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने के कारण 28–30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल के साथ शाखा-आधारित सेवाओं पर लगातार पांच दिनों तक असर पड़ सकता है।

हालांकि, केंद्र सरकार ने ग्राहकों की सुविधा के लिए 27 सितंबर, रविवार को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को सामान्य रूप से खोलने की घोषणा की है।

ग्राहकों के लिए सलाह:

यदि किसी बैंक शाखा में दस्तावेजी कार्य, चेक संबंधी काम या कर्मचारी की सहायता जरूरी है, तो उसे अंतिम समय तक न टालें।