चंडीगढ़, 24 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़ ब्यूरो वर्मा।
एडवांस्ड आई सेंटर के दूसरे स्तर पर चल रहे अग्नि सुरक्षा अनुपालन कार्य के मद्देनजर रेटिना, यूवाइटिस, ऑक्युलोप्लास्टिक्स और रेटिनोब्लास्टोमा की विशेष क्लीनिकों के पंजीकरण काउंटर नंबर 23 और 24 को आगामी आदेशों तक एडवांस्ड आई सेंटर के ग्राउंड लेवल पंजीकरण क्षेत्र में स्थानांतरित किया गया है।

पीजीआईएमईआर के जनसंपर्क कार्यालय के अनुसार, इन विशेषताओं से संबंधित मरीजों की जांच, आवश्यक इन्वेस्टिगेशन तथा उपचार संबंधी सेवाएं एडवांस्ड आई सेंटर के चौथे स्तर पर संचालित होंगी।
मरीजों से पंजीकरण और संबंधित सेवाओं के लिए निर्धारित स्थान पर पहुंचने का आग्रह किया गया है










