शिमला, 26 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़ / ब्यूरो / वर्मा।
शिमला पुलिस की सदर थाना टीम ने सात साल पुराने स्टॉकिंग (पीछा करने) के एक मामले में उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी को माननीय न्यायालय द्वारा पहले ही उद्घोषित अपराधी घोषित किया जा चुका था।
पुलिस के अनुसार, नीटू काल्टा (35), पुत्र हरिचंद, निवासी तहसील चिड़गांव, जिला शिमला, को गिरफ्तार किया गया है। वह पुलिस थाना सदर शिमला में वर्ष 2019 में दर्ज अभियोग संख्या 164/2019 में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 354(D) के तहत नामजद था।










