31 चालान; 27 चालक गिरफ्तार, 11 लाइसेंस निलंबन की संस्तुति।
बद्दी, 27 सितंबर।
हिम नयन न्यूज़ / ब्यूरो / वर्मा।
पुलिस जिला बद्दी ने सड़क सुरक्षा को लेकर शनिवार रात शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान के मार्गदर्शन में पूरे पुलिस जिले में सघन नाकाबंदी और चेकिंग के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव के 31 चालान किए गए।

अभियान के दौरान पुलिस ने 27 वाहन चालकों को मौके पर गिरफ्तार/निरुद्ध किया। वहीं, गंभीर यातायात नियम उल्लंघन के मामलों में 11 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति संबंधित विभाग को भेजी गई है।

पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने कहा कि नशे की हालत में वाहन चलाना गंभीर अपराध है और इससे राहगीरों व अन्य वाहन चालकों की जान खतरे में पड़ती है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।






