/रामशहर सहकारी सभा समिति की बैठक में 12:32:16 खाद की उपलब्धता पर चर्चा

रामशहर सहकारी सभा समिति की बैठक में 12:32:16 खाद की उपलब्धता पर चर्चा

सोलन (रामशहर), 3 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा।

जिला सोलन के पहाड़ी क्षेत्र की सहकारी सभा समिति रामशहर की बैठक शनिवार को समिति के अध्यक्ष मनीष शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समिति के 9 वार्डों के सदस्यों ने भाग लेकर विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव एवं विचार रखे।

बैठक में विशेष रूप से 12:32:16 खाद की उपलब्धता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सदस्यों ने खाद से संबंधित समस्या पर विचार-विमर्श के बाद प्रस्ताव पारित किया। समिति द्वारा पारित प्रस्ताव की प्रतिलिपियां हलका विधायक, उपायुक्त सोलन, एसडीएम नालागढ़, संबंधित विभागीय निदेशक तथा कृषि मंत्री को भेजने का निर्णय लिया गया।

बैठक करीब तीन घंटे तक चली। बैठक के बाद सहकारी सभा समिति के उपाध्यक्ष महेंद्र पाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बैठक में हुई चर्चा और पारित प्रस्ताव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।