/मानसिक बीमारी से जूझ रहे बेघर लोगों की सहायता के लिए 7 से 9 अक्तूबर तक विशेष अभियान।

मानसिक बीमारी से जूझ रहे बेघर लोगों की सहायता के लिए 7 से 9 अक्तूबर तक विशेष अभियान।

सोलन, 3 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा।

मानसिक बीमारी के कारण भटक रहे बेघर लोगों की सहायता के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा 7 से 9 अक्तूबर, 2026 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।

यह जानकारी जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव प्रशांत सिंह नेगी ने दी।
उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों को आवश्यक उपचार उपलब्ध करवाने के साथ उन्हें सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है।

अभियान के दौरान जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहित अन्य विभागों तथा पैरा लीगल वालंटियरों का सहयोग लिया जाएगा।

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव ने आमजन से अभियान में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मानसिक बीमारी से जूझ रहे किसी बेघर व्यक्ति के संबंध में जानकारी मिलने पर संबंधित विभागों को सूचित कर उसकी सहायता सुनिश्चित की जा सकती है।

अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन के कार्यालय दूरभाष नंबर 01792-220713 अथवा टोल फ्री नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।