शिमला, 6 अक्टूबर।
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।
शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना कोटखाई में चिट्टा/हेरोइन बरामदगी का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 5 अक्टूबर 2026 को डिटेक्शन सेल, उपमंडल ठियोग की टीम ने कोटखाई नाला के समीप कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों की तलाशी ली।
आरोपियों की पहचान आशीष उर्फ गांधी (33) पुत्र गोपाल सिंह, निवासी तहसील जुब्बल, जिला शिमला तथा राहुल (31) पुत्र गुलटाट राम, निवासी तहसील जुब्बल, जिला शिमला के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से करीब 6 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने बरामद नशीला पदार्थ और वाहन को कब्जे में ले लिया।
इस संबंध में पुलिस थाना कोटखाई में FIR संख्या 88/2026, दिनांक 05.10.2026, एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 व 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।








