/एचपीयू विद्यार्थियों से नगर पुलिस अधीक्षक ने किया संवाद।

एचपीयू विद्यार्थियों से नगर पुलिस अधीक्षक ने किया संवाद।

पुलिस-छात्र समन्वय और सुरक्षित वातावरण को लेकर हुई चर्चा।

शिमला, 8 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री मेहर पंवार ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रमुख छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

संवाद का मुख्य उद्देश्य पुलिस एवं छात्र समुदाय के बीच बेहतर समन्वय और प्रभावी संवाद स्थापित करना तथा विद्यार्थियों के विचारों, सुझावों एवं चिंताओं को समझना रहा। इस दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा, परिसर में सुरक्षित वातावरण तथा छात्र समुदाय से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया।

नगर पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों के साथ सीधे संवाद के माध्यम से उनकी बातों को सुना और सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। छात्र प्रतिनिधियों ने भी अपनी ओर से विभिन्न सुझाव एवं विचार साझा किए।

विद्यार्थियों ने पुलिस की इस पहल का सकारात्मक स्वागत किया। यह संवाद पुलिस एवं छात्र समुदाय के बीच विश्वास को मजबूत करने तथा विद्यार्थियों में सुरक्षा की भावना बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।