बरोटीवाला 13 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा
बरोटीवाला सब्जी मंडी के पास JCB की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोग घायल हो गए। शिकायत के अनुसार, 12 अक्टूबर को JCB चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मुख्य सड़क पर चढ़ते समय मोटरसाइकिल नंबर HP12P-5424 को टक्कर मार दी।
हादसे में नीरज कुमार निवासी लोअर टिपरा और मोटरसाइकिल चालक मुकेश कुमार घायल हो गए। आरोप है कि हादसे के बाद JCB चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस थाना बरोटीवाला में धारा 281, 125(a) BNS और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।









