/रामशहर में लापता महिला का खड्ड से मिला शव, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा

रामशहर में लापता महिला का खड्ड से मिला शव, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा

नालागढ़ दवाई लेने गई थी विमला देवी, मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा


सोलन (रामशहर)14 अक्टूबर
हिम नयन न्यूज़ ब्यूरो वर्मा।

घर से नालागढ़ दवाई लेने गई गांव रिया, डाकघर मितियां, तहसील नालागढ़ निवासी विमला देवी के लापता होने के बाद उसका शव नालागढ़-रामशहर मार्ग पर गुरुकुंड के समीप खड्ड से बरामद हुआ।

महिला के घर वापस न लौटने पर उसके पुत्र कर्म चंद की शिकायत पर पुलिस थाना रामशहर में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस टीम महिला की तलाश कर रही थी।

पुलिस ने 14 अक्टूबर को नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

महिला की मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।