/विधानसभा अध्यक्ष 29 अक्टूबर को ककीरा में वीर सैनिक सामुदायिक भवन की रखेंगे आधारशिला

विधानसभा अध्यक्ष 29 अक्टूबर को ककीरा में वीर सैनिक सामुदायिक भवन की रखेंगे आधारशिला

चुवाड़ी में मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर उपमंडल स्तरीय बैठक की करेंगे अध्यक्षता

चंबा, 27 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 29 अक्टूबर को ककीरा में वीर सैनिक सामुदायिक भवन की आधारशिला रखेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह दोपहर 12:15 बजे भवन की आधारशिला रखने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।

विभागीय प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष इसी दिन दोपहर 3:30 बजे चुवाड़ी में उपमंडल स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

बैठक में मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के भटियात विधानसभा क्षेत्र के संभावित दौरे के दृष्टिगत तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी।