/जिला शिमला ग्रामीण खेल महाकुंभ के तीसरे दिन क्रिकेट, कबड्डी और वॉलीबॉल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

जिला शिमला ग्रामीण खेल महाकुंभ के तीसरे दिन क्रिकेट, कबड्डी और वॉलीबॉल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

शिमला, 27 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स, कल्चर एंड एन्वायरनमेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला शिमला ग्रामीण खेल महाकुंभ के तीसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता के अंतर्गत क्रिकेट, कबड्डी और वॉलीबॉल के मुकाबले आयोजित किए गए, जिनमें खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर अपनी टीमों को जीत दिलाई।

क्रिकेट प्रतियोगिता में पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर ऑफिस और बीडीओ ब्लॉक इलेवन टूटू विजयी

कुनिहार जोन में 26 अक्टूबर को खेले गए क्रिकेट मुकाबलों में पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर ऑफिस की टीम ने शिमला ग्रामीण एचपीपीडब्ल्यूडी डिवीजन धामी को 40 रन से पराजित किया। पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर ऑफिस की टीम ने 124 रन बनाए, जबकि धामी की टीम 84 रन ही बना सकी।

दूसरे मुकाबले में बीडीओ ब्लॉक इलेवन टूटू ने जूनियर इंजीनियर इलेवन को 8 रन से हराया। बीडीओ ब्लॉक इलेवन टूटू ने 126 रन बनाए, जबकि जूनियर इंजीनियर इलेवन की टीम 118 रन ही बना पाई।

कबड्डी प्रतियोगिता के प्रथम दौर के परिणाम
ब्लॉक टूटू में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के प्रथम दौर में डाढोल वाईएससी, भलोह, कालीहट्टी, रामपुरी क्योंथल, पहल, ओखरू, कोहबाग, चनोग, शानोल, आनंदपुर शोगी और जनोल की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीते।

वॉलीबॉल में देव नगर, धमून, धामी, कोहबाग और बधाई की टीमें विजयी


ब्लॉक टूटू में वॉलीबॉल प्रतियोगिता के प्रथम दौर में देव नगर ने दुधाल्टी, धमून ने चयली, धामी ने पहल, कोहबाग ने भरौई तथा बधाई ने कालीहट्टी की टीम को हराकर जीत दर्ज की।

खेल महाकुंभ के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। विभिन्न खेलों के मुकाबलों में खिलाड़ियों का प्रदर्शन प्रतियोगिता के प्रति उनके उत्साह और खेल भावना को दर्शाता है।