/त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था संभालने के लिए बद्दी पुलिस ने बढ़ाया पहरा, 17 ट्रैफिक वॉलंटियर तैनात

त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था संभालने के लिए बद्दी पुलिस ने बढ़ाया पहरा, 17 ट्रैफिक वॉलंटियर तैनात


गलत पार्किंग और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : एसपी विनोद धीमान

बद्दी, 27 अक्टूबर
हिम नयन न्यूज ब्यूरो वर्मा


औद्योगिक नगरी बीबीएन में गलत पार्किंग और यातायात नियमों की अनदेखी करन त्योहारी सीजन के दौरान बद्दी और बरोटीवाला के बाजारों में बढ़ती भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए बद्दी पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है।

पुलिस कर्मियों की सहायता के लिए 17 ट्रैफिक वॉलंटियर भी तैनात किए गए हैं, जो भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, संकरे मार्गों और यातायात के bottleneck प्वाइंट्स पर व्यवस्था संभालेंगे।
त्योहारी सीजन में बाजारों में वाहनों की आवाजाही बढ़ने से जाम की समस्या उत्पन्न होने की आशंका रहती है।

वहीं, सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़े करने और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए बद्दी पुलिस ने यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए हैं।


निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें वाहन


पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सड़क पर अवैध एवं अव्यवस्थित पार्किंग से यातायात बाधित होता है, जिससे जाम की स्थिति बनती है और लोगों को असुविधा होती है।


एसपी ने स्पष्ट किया कि त्योहारी सीजन में आम जनता को सुरक्षित और सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध करवाना बद्दी पुलिस की प्राथमिकता है। यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और ट्रैफिक वॉलंटियर तैनात किए गए हैं। नियमों की अवहेलना करने तथा गलत पार्किंग के कारण यातायात बाधित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।


बद्दी पुलिस ने आम जनता से त्योहारों के दौरान जिम्मेदारी का परिचय देने, यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस व ट्रैफिक वॉलंटियर का सहयोग करने की अपील की है, ताकि क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनी रहे। त्योहारी सीजन के दौरान बद्दी और बरोटीवाला के बाजारों में बढ़ती भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए बद्दी पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है।

पुलिस कर्मियों की सहायता के लिए 17 ट्रैफिक वॉलंटियर भी तैनात किए गए हैं, जो भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, संकरे मार्गों और यातायात के bottleneck प्वाइंट्स पर व्यवस्था संभालेंगे।
त्योहारी सीजन में बाजारों में वाहनों की आवाजाही बढ़ने से जाम की समस्या उत्पन्न होने की आशंका रहती है। वहीं, सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़े करने और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए बद्दी पुलिस ने यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए हैं।



पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सड़क पर अवैध एवं अव्यवस्थित पार्किंग से यातायात बाधित होता है, जिससे जाम की स्थिति बनती है और लोगों को असुविधा होती है।
एसपी ने स्पष्ट किया कि त्योहारी सीजन में आम जनता को सुरक्षित और सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध करवाना बद्दी पुलिस की प्राथमिकता है। यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और ट्रैफिक वॉलंटियर तैनात किए गए हैं। नियमों की अवहेलना करने तथा गलत पार्किंग के कारण यातायात बाधित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।


बद्दी पुलिस ने आम जनता से त्योहारों के दौरान जिम्मेदारी का परिचय देने, यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस व ट्रैफिक वॉलंटियर का सहयोग करने की अपील की है, ताकि क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनी रहे।