/महिला मॉडलिंग में धामी की प्रीति शर्मा ने हासिल किया प्रथम स्थान।

महिला मॉडलिंग में धामी की प्रीति शर्मा ने हासिल किया प्रथम स्थान।

शिमला, 1 नवंबर
हिम नयन न्यूज़ ब्यूरो वर्मा।

हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स, कल्चर एंड एन्वायरमेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला शिमला ग्रामीण खेल महाकुंभ के सातवें दिन महिला मॉडलिंग प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए।

इसमें धामी की प्रीति शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में रामपुरी की अकेता ने दूसरा तथा कामिनी शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

वहीं पिपलीधार की कमलेश (सिमी) चौथे और चैली की रेखा ठाकुर पांचवें स्थान पर रहीं।

मॉडलिंग प्रतियोगिता के परिणाम:

प्रीति शर्मा (धामी) – प्रथम स्थान
अकेता (रामपुरी) – द्वितीय स्थान
कामिनी शर्मा – तृतीय स्थान
कमलेश (सिमी), पिपलीधार – चौथा स्थान
रेखा ठाकुर (चैली) – पांचवां स्थान

ग्रुप डांस प्रतियोगिता के परिणाम:

परेच – प्रथम स्थान
टोटू मंजाई – द्वितीय स्थान
जनोल क्याणा – तृतीय स्थान
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और कला का शानदार प्रदर्शन किया।