/चार लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में उद्घोषित अपराधी यशपाल गिरफ्तार।

चार लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में उद्घोषित अपराधी यशपाल गिरफ्तार।

शिमला(रोहड़ू) 3 नवंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

शिमला पुलिस की पीओ सेल रोहड़ू ने चेक बाउंस के मामले में उद्घोषित अपराधी (PO) यशपाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 138 एनआई एक्ट (Negotiable Instruments Act) के तहत मामला दर्ज था।

पुलिस के अनुसार, यह मामला माननीय जेएमएफसी कोर्ट नंबर-2 रोहड़ू में केस नंबर 276/2021 के तहत विचाराधीन है। मामले में कुल 4 लाख रुपये की विवादित राशि शामिल है।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अब उसे नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
शिमला पुलिस द्वारा उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि कानून से बचकर चल रहे आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के दायरे में लाने तथा न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी।