/हिमाचल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं चार बार के विधायक नंद लाल का निधन

हिमाचल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं चार बार के विधायक नंद लाल का निधन

शिमला 3 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।

हिमाचल प्रदेश की राजनीति के वरिष्ठ नेता एवं रामपुर बुशहर विधानसभा क्षेत्र से चार बार कांग्रेस विधायक रहे नंद लाल का 3 नवंबर 2026 को निधन हो गया। उन्होंने 72 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उनके निधन से प्रदेश की राजनीतिक जगत में शोक की लहर है।
नंद लाल का जन्म 16 अप्रैल 1954 को रामपुर बुशहर के देवठी गांव में हुआ था। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में रामपुर क्षेत्र का चार बार विधानसभा में प्रतिनिधित्व किया। वह पूर्व में ITBP और SPG कमांडो के रूप में भी सेवाएं दे चुके थे। इसके अतिरिक्त उन्होंने सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई।
उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव देवठी में किया जाएगा। उनके निधन पर राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।