मोटरसाइकिल में छिपाकर रखा था नशा, स्पेशल सेल की टीम ने तलाशी के दौरान पकड़ा
नालागढ़ 16 नवम्बर
हिम नयन न्यूज़ ब्यूरो वर्मा।
बद्दी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नालागढ़ के गांव सम्भोवाल में एक आरोपी को 138.38 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, बद्दी पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने गांव सम्भोवाल में एक मोटरसाइकिल की तलाशी ली। इस दौरान मोटरसाइकिल में छिपाकर रखा गया
138.38 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर आरोपी लक्की चौधरी पुत्र गुरवख्श, निवासी गांव घंसौत, तहसील नालागढ़, जिला सोलन को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना नालागढ़ में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी जांच जारी है।








