दोनों आरोपी शिमला के कृष्णा नगर निवासी, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
परवाणू 20 नवम्बर ,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा
सोलन के पुलिस थाना परवाणू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सेब मंडी परवाणू के समीप एक कार से 26.89 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने कार में सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 19 नवंबर 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सेब मंडी परवाणू के पास नाकाबंदी कर एक कार को जांच के लिए रोका।

तलाशी के दौरान कार में सवार दोनों युवकों के कब्जे से 26.89 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
आरोपियों की पहचान प्रवीण चौहान (26) पुत्र हेतराम चौहान तथा अंकुश (30) पुत्र रमेश कुमार, दोनों निवासी कृष्णा नगर, शिमला, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में पुलिस थाना परवाणू में एफआईआर नंबर 152/2026 दिनांक 19 नवंबर 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 व 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। दोनों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।







