प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार संजू ने सौंपी जिम्मेदारी, पूर्व सैनिकों के हितों के लिए करेंगे कार्य
कांगड़ा (भरमाड़) 20 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा
शिवसेना ने संगठनात्मक विस्तार के तहत संजय कुमार को जिला कांगड़ा के Ex-Servicemen Cell (पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। भरमाड़ स्थित शिवसेना कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार संजू ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारी दी।
इस अवसर पर शिवसेना के प्रदेश महासचिव दिशाल जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि संजय कुमार पूर्व सैनिकों के हितों, सम्मान और कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। साथ ही जिला कांगड़ा में संगठन को मजबूत बनाने में भी अहम भूमिका निभाएंगे।
संजय कुमार की नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।







