दो विशेष आमंत्रित सदस्यों के अलावा नड्डा-जयराम समेत 12 नेता शामिल
शिमला, 24 नवंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।
भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की प्रदेश कोर कमेटी का गठन कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आदेशानुसार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मंगलवार को कमेटी की अधिसूचना जारी की।
12 सदस्यीय प्रदेश कोर कमेटी में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश महामंत्री संगठन सिद्धार्थन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, विधायक सतपाल सिंह सत्ती, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक विपिन सिंह परमार, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार, प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य और संजीव कटवाल को शामिल किया गया है।

वहीं, भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा और प्रदेश सह प्रभारी दर्शना सिंह को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कमेटी में कुल 12 नियमित सदस्य और दो विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल होंगे।








