/40 साल पुरानी जलविद्युत परियोजनाओं से हिमाचल को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्टी

40 साल पुरानी जलविद्युत परियोजनाओं से हिमाचल को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्टी

50 साल बाद परियोजनाएं राज्य को मुफ्त हस्तांतरित होंगी

शिमला, 25 नवंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य की वित्तीय स्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से स्वर्ण जयंती ऊर्जा नीति-2021 में संशोधन को मंजूरी दी है।

इसके तहत एनएचपीसी, एसजेवीएन और एनटीपीसी की जलविद्युत परियोजनाओं के संचालन के 40 वर्ष पूरे होने के बाद अगले 10 वर्षों तक राज्य को 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्टी मिलेगी।

वहीं, 50 वर्ष पूरे होने पर संबंधित परियोजनाएं सभी देनदारियों से मुक्त होकर बिना किसी लागत के राज्य सरकार को हस्तांतरित की जाएंगी।

वर्तमान नीति के तहत पहले 12 वर्षों में 12 प्रतिशत, अगले 18 वर्षों में 18 प्रतिशत और शेष 10 वर्षों में 30 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्टी का प्रावधान है। संशोधन के बाद अब पहले से संचालित केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों की परियोजनाएं भी इसके दायरे में आएंगी।

इसके लिए संबंधित उपक्रमों के साथ अलग-अलग समझौते किए जाएंगे।