/भारी वर्षा के चलते सोलन जिले के कुमारहट्टी में रून्दन घोडो सम्पर्क मार्ग बना नाला। मरीजो को घर पहुंचना हुआ दुभर ।

भारी वर्षा के चलते सोलन जिले के कुमारहट्टी में रून्दन घोडो सम्पर्क मार्ग बना नाला। मरीजो को घर पहुंचना हुआ दुभर ।

सोलन 31 मई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ नयना वर्मा

छाया :नयना वर्मा

हिमाचल में पिछले 24 घण्टो से से हो रही वर्षा के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है । हिमाचल में कई मार्ग भी वर्षा के चलते अवरूघ्द हो गए है । उधर सोलन जिले के कुमारहटटी के रून्दन घोडो सम्पर्क मार्ग पर भारी वर्षा के चलते सडक ने नाले का रूप धारण कर लिया और इस सडक पर चलने वाले लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पडा ।

( वयोवृघ्द स्वर्ण सिंह सडक से मलवा हटाते हुए छाया :नयना वर्मा)

यहां की निवासी रेखा चौहान ने बताया कि वह पिछले कई दिनो से मरीज होने के कारण पैदल नही चल पाती आज जब वह अपने घर वापिस आ रही थी तो उनके घर से कुछ दूरी पर सम्पर्क मार्ग नाले का रूप धारण कर गई थी । उन्होने बताया कि इस मार्ग को खोलने के लिए वरिष्ठ नागरिक को फावडा चला कर गाडियो को निकालना पडा ।

छाया :नयना वर्मा

लोगो ने मांग की है कि इस सडक मार्ग पर पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था की जाए । इस बारे में जब बडोग पंचायत के प्रधान सुनील से बात की गई तो उन्होने बताया कि इस बारे में उन्हे कोई सूचना नही मिली है । उन्होने बताया कि भारी वर्षा के चलते कई नुकसान हुए है जिस का जायजा लिया जाएगा और व्यवस्था करवाई जाएगी ।