सोलन 5 जून,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा
नालागढ़ पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की बैठक आज यहां नरेश भाई की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई ।
बैठक में सदस्यों ने इस बात पर काफी रोष जताया कि 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के काफी संख्या में पेंशनर्स की अभी तक ना तो पेंशन नए वेतनमान के अनुसार फिक्स हुई है और ना ही उन्हें पेंशन ग्रेच्युटी आदि के लाभ प्राप्त हुए हैं ।बैठक में दिए कि 3 फ एरियर जनवरी 2022 से सरकार की घोषणा के बावजूद मई के वेतन के साथ पूरे नहीं मिल पाए हैं संगठन ने सरकार से मांग की है कि जनवरी 2016 से पूर्व व जिसके बाद में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को बकाया एरियर का भुगतान एकमुश्त किया जाए ।पेंशनर कल्याण संघ के आज नालागढ की अन्य समस्याओ पर भी चर्चा करते हुए प्रस्ताव पारित करके नालागढ़ अस्पताल में मेडिकल स्पेशलिस्ट व रेडियोलॉजिस्ट के पद शीघ्र भरने की भी मांग उठाई है ।
वरिष्ठ नागरिकों ने चिंता जाहिर करते हुए बताया कि अस्पताल में दोनों पद काफी समय से खाली चल रहे हैं जिस कारण नागरिकों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पतालों में जाना पड़ रहा है ।
वरिष्ठ नागरिक सभा में क्षेत्र की अन्य समस्याओं जैसे अवैध खनन पर पर्यावरण के लिए पूरे नुकसान पर चिंता व्यक्त गई चिकनी खड महादेव खड में हो रहे अवैध खनन को रोकने की मांग उठाई गई जिससे भविष्य में पानी के स्त्रोत सूखने की भी आशंका बढ़ती जा रही है इस बैठक में आवारा पशुओं के द्वारा किए जा रहे पशुओं के नुकसान पर भी चिंता व्यक्त की गई नालागढ़ क्षेत्र में नॉइस पोलूशन पर चिंता व्यक्त करते हुए वरिष्ठ नागरिक सभा में मांग की गई कि नॉइस पोलूशन पर भी नियंत्रण किया जाए देर रात्रि तक होने वाले कार्यक्रम से बच्चों की पढ़ाई भी खराब होती है इसलिए रात्रि के कार्यक्रम पर रोक लगाई जाए।
इस बैठक में आज महासचिव कैलाश राणा वरिष्ठ उप प्रधान जगतार सिंह राणा, कोषाध्यक्ष ठाकुर सिंह ,चरणजीत सिंह ,सोहन लाल बख्शी राम ,भजन सिंह, तीर्थ चंद शर्मा ,हरजिंदर चंदेल ,बज्जू राम ,मदनलाल ,सुनील कुमार ,हेमराज भंडारी ,हरदीप सिंह दलेल सिंह ,अजमेर सिंह, टीवी स्वामी, हरिदत्त सिंह, हुकम सिंह ,जगत राम शर्मा, नीलम , पूनम गुप्ता ,लाजवंती ,अंजना शर्मा निर्मल पुरी, राजेंद्र शर्मा ,इंद्रजीत राणा ,रामपाल ,अनिल द्विवेदी ,टेकचंद धीमान , राम नरेश गुप्ता ,देवेंद्र सिंह ,अमृतपाल इत्यादि मौजूद रहे ।










