बीबीएन के सिम जारी करने वाले पॉवईट ऑफ सेल के मालिको में हडकम्प ।
नालागढ 2 जुलाई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा
औधोगिक नगरी बीबीएन में जाली दस्तावेज लगाकर मोबाईल सिम जारी करने का मामला जोर पकडने लगा है मिली जानकारी के मुताबिक इस बारे में मानपुरा थाना के अलावा आज बद्दी व बरोटीवाला में भी मामले दर्ज किए गए है । पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि
इस मामले में धारा 420ए 465 भा0द0स0 पुलिस थाना बद्दी व बटोरीवाला में भी पंजीकृत किया गया है। जिसके अनुसार दूर संचार विभाग की डिजिटल इंटेलिजेंस यूनिट ;डीआईयूद्ध ने विभिन्न टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं के पॉइंट ऑफ सेल द्वारा जारी किए गए धोखाधड़ीपूर्ण मोबाइल कनेक्शनों का विश्लेषण किया है।
इस धोखाधडी में एक ही फोटो का उपयोग करके अलग.अलग नाम और पते के साथ कई मोबाइल सिम्स को जारी की गई है। हिमाचल प्रदेश राज्य के पहले चरण के विश्लेषण मेंए भारती एयरटेलए बीएसएनएलए आर0जे0आई0एल0 और वोडा आईडिया लिमिटेड के विभिन्न पॉइंट ऑफ सेल द्वारा लगभग 3694 नकली मोबाइल कनेक्शन मिले हैं।
पुलिस जिला बीबीएन में अब तक तीन थानो में अलग अलग मामले दर्ज किये जा चुके हैं तथा इस बारे मंे आगे की कार्यवाही की जा रही है इस बात की पुष्टि बीबीएन के पुलिस उप कप्तान प्रियंक गुप्ता ।ने की है ।
सिम जारी करने वाले पॉइंट ऑफ सेल के मालिको में हडकम्प मच गया है । याद रहे कि यहां बाहरी राज्यो से आ कर सिम लेने वालो में कई अपराधियो के होने की सम्भावना से भी इन्कार नही किया जा सकता है जो इन सिम जारी करने वाले लोगो की गले का फांस बन सकता है ।










