/पत्रकारो की मांगो को मनवाने के लिए दिल्ली जन्त्र मन्त्र में धरना देगी प्रिट एण्ड इलैक्ट्रोनिकस जर्नलिस्ट एसोसिएशन – गिरीश चन्द्र कुशवाह ।

पत्रकारो की मांगो को मनवाने के लिए दिल्ली जन्त्र मन्त्र में धरना देगी प्रिट एण्ड इलैक्ट्रोनिकस जर्नलिस्ट एसोसिएशन – गिरीश चन्द्र कुशवाह ।

बद्दी युनिवर्सिटी परिसर में सम्मपन्न हुआ प्रिट एण्ड इलैक्ट्रोनिकस जर्नलिस्ट एसोसिएशन का राष्ट्रीय अधिवेशन ।

सोलन (नालागढ) 11जुलाई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा


प्रिट एण्ड इलैक्ट्रोनिकस जर्नलिस्ट एसोसिएशन का राष्ट्रीय अधिवेशन आज इस मौसम के विकराल स्वरूप के चलते भी बद्दी युनिवर्सिटी परिसर में सम्मपन्न हुआ । इस सम्मेलन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एसोसिएशन के राष्ट्रीय अघ्यक्ष गिरीश चन्द्र कुशवाह तथा विशिष्ट मुख्य अतिथि उप कुलपति बद्दी युनिवर्सीटी जे के शर्मा द्वारा प्रदीप प्रज्जवलित करके किया गया ।

इस असवर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियो ने मुख्य अतिथि का स्वागत उन्हे पुष्प गुच्छ भेट करके तथा पुष्प माला पहना कर स्वागत किया । इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियो को एसोसिएशन के नियमो के तहत कार्य करने तथा पत्रकारो के कल्याण के लिए कार्य की शपथ भी दिलवाई गई ।


इस अवसर पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चन्द्र कुशवाह ने कहा कि भारत में चौथे सतम्भ कहलाने वाले पत्रकारो के लिए न संविधान में कोई स्थान दिया गया है और न ही आजादी के बाद सरकारो ने इनके लिए किसी आयोग का गठन किया ।

उन्होने कहा कि प्रिट एण्ड इलैक्ट्रोनिकस जर्नलिस्ट एसोसिएशन भारत के प्रधान मन्त्री को भी ज्ञापन दे चुके है लेकिन इस पर कोई भी सुनवाई नही हो रही है । उन्होने एलान किया कि सरकार ने यदि उनकी मांगो पर सुनवाई नही की तो एसोसिएशन दिल्ली मे जन्त्र मन्त्र पर घरना देने के लिए विवश हो जाएगी ।

उन्होने सभी राज्यो के पत्रकारो का आवाहन किया कि वह संघर्ष के लिए तैयार हो जाए और आने वाले समय में सभी कलम के सिपाही दिल्ली में धरना प्रदर्शन करेगे ।इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रदेशा अध्यक्ष विजय चन्देल ने कहा कि वह पत्रकारो की मांगो को ले कर राष्ट्रीय कार्यकारिणी से कन्धे से कन्धा मिला कर चलेगे और पत्रकारो की मांगो के लिए संधर्ष में शामिल होगो इस के लिए उन्हे चाहे जन्त्र मन्त्र पर धरने पर क्यो न बैठना पडेगा । उन्होने राष्ट्रीय अध्यक्ष को आश्वासन देते हुए कहा कि वह उन द्वारा उठाई गई सभी मांगो का समर्थन करते है और वह पत्रकारो के लिए अलग से आयोग गठित करने के लिए हिमाचल सरकार के मुख्य मन्त्री से भी मिलेगे ।

इस असर पर बद्दी युनिवर्सीटी के उप कुलपति जे के शर्मा ने पत्रकारो को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह क्षेत्र की जवलन्त मुदो को उठाए । उन्होने कहा कि पत्रकार नेगेटिव न्यूज ही न उठाए बल्कि विकास के लिए सहयोग करे । जबकि राजपूत कल्याण बोर्ड के सदस्य कैप्टन डीआर चंदेल, गत्ता उद्योग संघ बीबीएन के अध्यक्ष हेमराज चौधरी व पेजा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नंदलाल ठाकुर बतौर वशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर समाज सेवक कैपटन डी आर चन्देल ने पत्रकारो को सम्बोधित करते हुए कहा कि कि आज बीबीएन में वर्षा ने जो तबाही मचाई है उसके लिए यहां पर बढते प्रदुषण को भी दोष दिाया जाना चाहिए आज बीबीएन में प्लास्टिक का प्रयोग धडल्ले से हो रहा है जिस के बारे में कोई भी मीडिया आवाज नही उठा रहा है ।

उन्होने कहा कि अवैध खनन तथा प्लास्टिक का कचरा नदी नालो को अवरूध्द करने के लिए मुख्य कारण बना यदि इस पर रोक नही लगी तो बीबीएन में तबाही को कोई नही रोक पाएगा । इस अवसर पर प्रदेशा अध्यक्ष विजय चन्देल तथा टीम ने सभी मुख्य अतिथियो व पत्रकारो को सम्मान चिन्ह प्रदान किए । इस अवसर पर सभी पत्रकारो को पहचान पत्र तथा मेमोटम भी दिए गए ।वहीं नंदलाल ठाकुर को संरक्षक, गुरप्रीत सिंह गब्बर को कोषाध्यक्ष, विशाल शर्मा धर्मशाला, चमन लाल शिमला, रविंद्र चौधरी कांगड़ा व तेजपाल नेगी सोलन को उपाध्यक्ष, अमीर डोगरा पालमपुर, संदीप खंडवाल ऊना, नंदलाल वर्मा नालागढ़ को प्रदेश महासचिव, सन्नी शर्मा दौलतपुर चौक को प्रदेश सचिव व प्रेस प्रवक्ता, रोहित शर्मा दौलतपुर चौक, विजय साम्यल कांगड़ा, सचिन मंडी, जगत बैंस बीबीएन, विशेषर नेगी किन्नौर को प्रदेश सचिव, शेबिन्दु धीमान कांगड़ा, विक्रम सिंह नालागढ़, मंगल ठाकुर बिलासपुर, राजेंद्र सिंह रेणुका जी, गगन लगोत्रा कांगड़ा व नयन वर्मा नालागढ़ को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर पत्रकारो के आलावा ग्राम पंचायत मलपुर के प्रधान गुरनाम सिंह समाजसेवक केप्टन डी आर चन्देल एच आर टी सी से सेवानिवृत निरीक्षक मोहिन्द्र ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूर रहे ।

इस दौरान एसोसिएशन ने कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों को आईडी कार्ड, गौरव सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मनीष शर्मा, राकेश ठाकुर, दीपक नेगी, निर्मल सिंह, नंदलाल वर्मा, रमन सिंह, प्रभजीत पम्मी, जगत बैंस, गुरप्रीत गब्बर, सुरेंद्र ठाकुर, रफी मोहम्मद, परमवीर चौहान, विपुल मित्तल, धर्म सिंह, गिनी मोहम्मद, , नयना वर्मा, प्रवीण कौशिक ,महेंद्र सिंह ठाकुर, मोहम्मद हनीफ, रफीक मोहम्मद, रजनीश आंगरा, अनुपम शर्मा, जसवीर सिंह, रामपाल बैंस, हेमलता गौतम, सीमा रानी व प्रोमिला उपस्थित रहीं।

SBI IRCTC CREDIT CARD ADVERTISEMENT
Advertisement
logo him nayan news